टूट गई बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार वाजिद खान का कोरोना से निधन

wajid khan died
बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन हो गया है।  उनके निधन की सूचना सोनू निगम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से देर रात दी थी। वाजिद किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। हालांकि, देर रात सोशल मीडिया पर उनकी मौत की वजह कोविड 19 बीमारी भी बतायी गयी, जिसकी आधिकारिक पुष्‍टि नहीं हुई है।

सलमान खान की फिल्‍म प्‍यार किया तो डरना क्‍या से बॉलीवुड में की थी एंट्री

1998  में आयी सलमान खान और काजोल स्‍टारर सुपरहिट फिल्‍म प्‍यार किया तो डरना में शानदार म्यूजिक देकर साजिद-वाजिद की मशहुर जोड़ी ने धमाकेदार एंट्री की थी। इसके बाद सोनू निगम के म्यूजिक एल्‍बम दिवाना में भी उनकी बेहतरीन संगीत ने लोगों के दिलों पर जादू कर दिया था। इसके बाद दोनों की जोड़ी ने दबंग, वीर, गर्व, एक था टाइगर, द किलर, रंगरेज, जवानी-दिवानी समेत कई हिट फिल्‍मों में अपना संगीत दिया।  लॉकडाउन में उन्‍होंने सलमान खान के अलबम को भी कंपोज किया है।निधन की खबर फैलते ही बॉलीवुड के कलाकारों समेत उनके प्रशंसकों ने शोक जताया है। वाजिद की मृत्यु बॉलीवुड के लिए और उनके जोड़ीदार साजिद खान के लिए बड़ा सदमा है। साजिद-वाजिद की जोड़ी का यूं टूट जाना उनकी संगीत के कायल लोगों के लिए भी बुरी खबर है।


Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post