Competetion: आत्मनिर्भर भारत का लोगो बनाएं, 25000 का इनाम पाएं

भारत सरकार की ओर से आत्मनिर्भर भारत लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता का आयोजन

भारत के विकास में लोगों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की शुरुआत की है। इसी को आगे ले जाने के लिये भारत सरकार ने आत्मनिर्भर भारत लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। भेजे गए डिज़ाइन में पसन्द होने वाले पर पुरस्कार की राशि भी निर्धारित की गई है। भारत सरकार की वेबसाइट www.mygov.in पर जाकर अपने डिज़ाइन की प्रविष्टि जमा कर सकते हैं। प्रविष्टियों को जमा करने की आखिरी तारीख 5 अगस्त को रात 11.45 बजे तक है। पसन्द किअए जाने वाले लोगो पर 25000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा। 

एक नई पहचान देने की कोशिश

Covid 19 के शुरुआती दौर में भारत में मार्च 2020 तक भारत में पीपीई किट का उत्पादन जहां शून्य था, वही अब रोजाना करीब 2 लाख हो गयी है। यह एक तरह से आत्मनिर्भर भारत बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसी प्रकार वेंटिलेटर निर्माण में भारत आगे बढ़ा है।

इन्हें ध्यान में रखकर किया क्राउड सोर्स

लोगो बनाने के लिए my gov ने अलग अलग डिपार्टमेंट, देखो अपना देश, लोकपाल जैसी बिंदुओं को भी ध्यान में रखा है। 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post